
1. सेकिंड बेस्ट जॉब ऑफ द वर्ल्ड-

बतौर 'इंटरनेशनल शॉपिंग कंसल्टेंट' विजेता महीने भर इंटरनेट उपभोक्ताओं से ब्लॉग के जरिए अपने अनुभव बांटेगा। इसमें वह बर्लिन, हांगकांग, लंदन, मिलान, न्यूयॉर्क, पेरिस और टोक्यो के शॉपिंग कल्चर की तुलना करेगा। साथ ही यह भी बताएगा कि किस शहर में सबसे सस्ती और टिकाऊ चीजें मिलती हैं। दुकानदारों से मोलभाव की संभावना कहां सबसे ज्यादा है, यह जानना भी विजेता के ही जिम्मे होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले क्वींसलैंड टूरिज्म ने द ग्रेट बैरियर रीफ पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'बेस्ट जॉब इन द वर्ल्ड अभियान चलाया था। इसके तहत विभाग को हैमिल्टन द्वीप के केयरटेकर की तलाश थी।
2. हिट मी जॉब -

चीन में एक शख्स ने अनोखा पार्टटाइम व्यवसाय चुना है और मुझे भी यह व्यवसाय मेरे लिहाज से उपयुक्त लग रहा है।
यह चीनी पुरुष खुद को पंचबैग के रूप में उन महिलाओं के लिए उपलब्ध कराने की पेशकश कर रहा है, जो किसी पुरुष को पीटने की ख्वाहिश रखती हैं। उत्तर-पूर्वी चीन के शेनयांग के जियाओ लिन नाम का यह शख्स एक जिम का कोच है। उसने तनावग्रस्त महिलाओं को अपनी भड़ास निकालने के लिए खुद को एक पंचबैग की तरह इस्तेमाल करने के लिए पेश किया है। लिन को आधे घंटे तक पीटने के लिए महिलाओं को करीब सात सौ रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इस नए कारोबार के बारे में लिन ने अपने परिवार को नहीं बताया है। लिन का कहना है कि महिलाओं के लिए पंचबैग बनकर वे कुछ पैसे भी कमा लेते हैं। इसके साथ-साथ खुद को बचाने की कला में भी उन्हें निपुणता हासिल हो रही है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उनके पास ग्राहक भी आने लगे हैं। लिन के अनुसार उनकी पहली ग्राहक 25 साल की लड़की है। उसने आधा घंटे की कीमत अदा की। लेकिन वह जल्द ही थक गई। उसने बाकी समय उनके साथ बातचीत करके निकाला। दूसरी ग्राहक भी ऐसी ही थी। वह भी जल्द ही थक गई। लेकिन लिन को पीटने के बाद दोनों ही बहुत संतुष्ट दिखाई दीं। उनका कहना है कि ऐसा करके वह तनावग्रस्त महिलाओं की मदद कर रहे हैं।
अब आप ही बताइए कि मैं यह नौकरी करूं या यह व्यवसाय?
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
No comments:
Post a Comment