
ब्लॉगर अब नया शेयर बटन लेकर आया है। इस बटन को अब हर पोस्ट के नीचे लगाया जा सकता है और आपके ब्लॉग पाठकों को अगर पोस्ट पसंद आती है तो वे इसे आसानी से ई-मेल, ब्लॉगर, गूगल बज, टि्वटर और फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
वैसे ब्लॉगर की नेवबार पर पहले ही शेयर बटन है। लेकिन अगर इस बटन को पोस्ट के नीचे लगाया जाए तो निश्चित तौर पर यह उपयोगी साबित हो सकता है।
इसे लगाने के लिए अपने ब्लॉग के (डिजाइन) लेआउट में जाइए। पोस्ट के एडिट पर क्लिक कीजिए और शेयरिंग बटन के विकल्प पर टिक कर दीजिए। नीचे दिए गए चित्र की तरह-

ज़्यादा जानकारी इस पोस्ट पर मौजूद है।
नोटः ब्लॉगर ने हाल ही दो नई सुविधाएं और जोड़ी हैं। पहली है बैटर पोस्ट प्रिव्यू और दूसरी है न्यू वीडियो प्लेयर
बैटर पोस्ट प्रिव्यू
पोस्ट को प्रकाशित करने से पहले उसका प्रिव्यू दिखाने की सुविधा ब्लॉगर ने पहले ब्लॉगर इन ड्राफ्ट में ही दी थी। अब यह सभी ब्लॉग्स पर दी जा रही है। ज्यादा जानकारी इस पोस्ट से ले सकते हैं।


न्यू वीडियो प्लेयर
ब्लॉगर का नया वीडियो प्लेयर इस मायने में खास है कि अब पाठक इसे फुल स्क्रीन वर्जन में भी देख सकते हैं। पहली यह सुविधा नहीं थी।
ज्यादा जानकारी इस पोस्ट में है..
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए!!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
No comments:
Post a Comment